जडेजा को शतक से रोकने के लिए गिड़गिड़ाए बेन स्टोक्स, क्या बात बोलकर चली चाल? फिर जड्डू ने छक्के से जड़ा सैकड़ा
India vs England: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच को भारत ने ड्रॉ कराते हुए धमाल मचा दिया। जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर लगभग पूरे दो सेशन खेल गए और इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर गए। दोनों ने अपने शतक पूरे किये और मैच ड्रॉ कराकर पवेलियन लौटे।
इस बीच अंतिम समय में मजेदार घटना देखने को मिली। जडेजा और सुंदर दोनों शतक के करीब थे और बेन स्टोक्स ऐसा नहीं चाहते थे। इस वजह से उन्होंने एक चाल चली। इस समय ओवर 14 या उससे भी कम बचे थे। बेन स्टोक्स को पता चल गया था कि अब मैच में कुछ नहीं बचा है।

इस वजह से उन्होंने ड्रॉ स्वीकार करने का फैसला ले लिया और जडेजा के पास आकर हाथ मिलाने के लिए कहा। बेन स्टोक्स की बात जडेजा ने नहीं मानी और कहा कि मैं और खेलूंगा। जडेजा समझ गए थे कि इंग्लिश कप्तान शतक से पहले ड्रॉ चाहते हैं। वॉशिंगटन का शतक पूरा कराने का अहम मौका था।
India vs England: स्टोक्स ने क्या कहा
बेन स्टोक्स ने जडेजा को इमोशनल ब्लैकमेल करने का प्रयास करते हुए कहा कि तुम हैरी ब्रूक के सामने शतक मारोगे? जडेजा समझ गए कि इन बातों में कुछ नहीं रखा है। अगला ओवर हैरी ब्रूक का था और जडेजा ने आगे निकलकर सीधा छक्का मारते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। सुंदर ने भी अपना शतक पूरा कर लिया। इसके बाद जडेजा ने ड्रॉ के लिए बेन स्टोक्स से हाथ मिलाया।
India vs England: मैच के बाद स्टोक्स की प्रतिक्रिया
मैच समाप्त होने के बाद बेन स्टोक्स ने जडेजा और सुंदर की तारीफ की और कहा कि दोनों शानदार खेले। उन्होंने कहा कि भारत ने दबाव झेलकर मेहनत की, जडेजा और सुंदर शतक जड़ना चाहते थे और मैं अपने गेंदबाजों को जोखिम में नहीं डालना चाहता था क्योंकि एक मैच बाकी है। उधर भारतीय कप्तान गिल ने भी कहा कि जडेजा और गिल दोनों ने अच्छी बैटिंग की और वे शतक जड़ने के हकदार भी थे।
भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 425 रनों का विशाल स्कोर बनाते हुए मुकाबला ड्रॉ करा दिया। इंग्लैंड ने जीत का सपना देखा था लेकिन वह सपना जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की डबल हंड्रेड पार्टनरशिप के सामने टूट गया।












Click it and Unblock the Notifications