IND vs ENG: क्या भारत के साथ थर्ड अंपायर ने की बेईमानी! रोहित शर्मा को आया गुस्सा तो भिड़ गए
India vs England Rohit Sharma Angry: विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने जीत लिया है। इस मुकाबले को 106 रनों से जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचो की सीरीज को एक-एक से बराबरी पर लाने का काम किया। भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा।
भारत को मिली शानदार जीत
इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य था। जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 292 रनों पर सिमट गई। इससे पहले सीरीज का पहला टेस्ट हैदराबाद में इंग्लैंड ने 28 रनों से अपने नाम किया था। दोनों ही टीमों के बीच पांच मैचो की यह टेस्ट सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

रोहित को आया गुस्सा
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर अंपायर से भिड़ते हुए नजर आए। दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी का 63वां ओवर रविचंद्रन अश्विन कर रहे थे और पांचवीं गेंद पर टॉम हार्टली ने रिवर्स स्विप शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर हवा में चली गई जिसे रोहित शर्मा ने पकड़ लिया।
मैदानी अंपायर ने दिया आउट
मैदानी अंपायर ने टॉम हार्टली को कैच आउट दे दिया। जिसके बाद हार्टली ने रिव्यू लेकर थर्ड अंपायर से मदद मांगी। रिप्ले देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नहीं था। गेंद बल्लेबाज के हाथ से लगकर रोहित शर्मा के पास गई थी। इसके बाद नियमों के मुताबिक थर्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू की भी जांच की।
थर्ड अंपायर ने बदला फैसला
तीसरे अंपायर ने एलबीडब्ल्यू की जांच की तो ऐसे में इंपैक्ट और विकेट में गेंद लगने का निर्णय अंपायर्स कॉल्स गया। मैदान में अंपायर ने फैसला आउट दिया था। लेकिन थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर को बल्लेबाज को नॉट आउट रहने देने का फैसला सुनाया। जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित और अश्विन ने इस बारे में सवाल किया।
इस वजह से बल्लेबाज नहीं हुआ आउट
रोहित शर्मा इस दौरान बेहद गुस्से में नजर आए। लेकिन अंपायर ने उन्हें समझाया कि उन्होंने अपील कैच आउट की की थी। ऐसे में अंपायर ने फैसला कैच आउट के लिए दिया था। एलबीडब्ल्यू का फैसला अंपायर ने नहीं दिया था। इसलिए यहां फैसला बल्लेबाज के हक में गया।












Click it and Unblock the Notifications