Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में पति बिखेर रहा जलवा, फिर भी पत्नी खुद को बताती है 'विधवा'? जानें वजह

India vs England 3rd Test, James Anderson: भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़कर टीम की मैच में मजबूत वापसी करा दी है।

जेम्स एंडरसन दिखा सकते हैं कमाल

इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। जेम्स एंडरसन भारतीय बल्लेबाजों को राजकोट की पिच पर मुश्किल में डालने का काम कर सकते हैं। 41 साल के जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी में अभी भी वह धार नजर आ रही है। दूसरे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था।

James Andersons 1

साल 2006 में हुई थी शादी

अपने क्रिकेट करियर के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी जेम्स एंडरसन सुर्खियों में बने रहते हैं। मैदान पर काफी शांत स्वभाव में नजर आने वाले जेम्स एंडरसन अपनी गेंद से विरोधी बल्लेबाजों की धड़कनों को बढ़ाने का काम करते रहे हैं। बता दें कि जेम्स एंडरसन ने साल 2006 में मॉडल डेनियल लॉयड से शादी की थी।

पहली नजर में ही हार बैठे थे दिल

जेम्स एंडरसन की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। एंडरसन और डेनियल लॉयड की पहली मुलाकात अगस्त साल 2004 में लंदन के एलीकम नाइट क्लब में हुई थी। एंडरसन पहली नजर में ही डेनियल पर अपना दिल हार बैठे थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हुआ और बाद में डेनियल लॉयड सें एंडरसन को प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 2006 में हेल के होली एंजेल्स आरसी चर्च में हमेशा के लिए दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया।

खुद को बताती है विधवा

मौजूदा समय में डेनियल हाउसवाइफ हैं लेकिन इससे पहले वह मॉडलिंग का काम किया करती थीं। बता दें कि डेनियल खुद को क्रिकेट और गोल्फ की विधवा बताती हैं। अपने इंस्टाग्राम बायो पर उन्होंने मजाक की मजाक में यह लिख रखा है। एक इंटरव्यू के दौरान एंडरसन ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पत्नी डेनियला उन्हें अभी भी क्रिकेट खेलते रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+