IND vs ENG: जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में धोनी भी रह गए पीछे
India vs England Rohit Sharma: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विशाखापट्टनम में इंग्लैंड को पटखनी दे दी है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 106 रनों से जीत लिया है। 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम चौथी पारी में 292 रनों पर सिमट गई।
रोहित शर्मा ने किया कमाल
भारत के इस जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए 13 टेस्ट में यह भारत की सातवीं जीत है। इंग्लैंड को बैजबॉल क्रिकेट में हारने वाले रोहित शर्मा पहले एशियाई कप्तान बन चुके हैं। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

भारत को मिली शानदार जीत
पिछले कुछ समय से इंग्लैंड की टीम टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। इसका श्रेय टीम के कोच ब्रैंडम मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स को जाता है। इन दोनों ने ही टीम के खिलाड़ियों के टेस्ट खेलने के तरीकों में बदलाव करने का काम किया। जिसके बाद खिलाड़ी एक अलग माइंडसेट के साथ मैदान पर उतर रहे हैं और ऐसे इंग्लैंड को हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है। भारत ने इस बैजबॉल वाले युग में रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड को फटखनी दी।
रोहित ने धोनी को पछाड़ा
रोहित शर्मा ने इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। धोनी के मुकाबले अब रोहित ने भारत के लिए ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले में हिस्सा लिया है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी भारत की तरफ से 295 मैच जीतने वाले खिलाड़ी थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिलने के साथ ही रोहित शर्मा ने 296वां इंटरनेशनल मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही रोहित शर्मा धोनी से आगे निकल गए हैं।
टॉप पर हैं विराट कोहली
इस मामले में सबसे आगे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। विराट कोहली के नाम 313 जीते हुए मैच हैं। भारत को मिली 313 जीत में विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज को जीतना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए मुकाबले में भी भारतीय टीम के खिलाड़ी अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications