IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड के खिलाफ हर्षित राणा और जडेजा की गेंदबाजी का कहर, भारत को मिला 249 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG 1st ODI Highlights: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश टीम 248 रनों पर सिमट गई है। भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य मिला है।

जोस बटलर और जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए संघर्षपूर्ण अर्धशतक बनाए, जबकि दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 59 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।

India vs England 1st ODI first innings

बटलर ने 67 गेंदों पर 52 रनों के कप्तानी पारी खेली, जबकि बेथेल ने 64 गेंदों में 51 रन की पारी के साथ टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा फिलिप साल्ट ने 26 गेदों में 43 रनों की मजबूत पारी खेली। बैन डकेट ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए।

हर्षित राणा और जड़ेजा ने चटकाए तीन-तीन विकेट
भारत की ओर से हर्षित राणा का डेब्यू थोड़ा महंगा जरूर रहा, लेकिन उन्होंने 53 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए और पहले ही मैच में खुद को साबित किया। रवींद्र जडेजा ने 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद शमी ने पहले वनडे में अपने स्पेल की 41वीं गेंद पर ब्रायडन कार्से को आउट करके अपना पहला विकेट लिया। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+