क्रिसमस पर मेहदी हसन मिराज को 'महानतम में से एक क्रिकेटर' कोहली से मिला खास गिफ्ट, शेयर की फोटो
भारत के बांग्लादेश दौरे पर मेहदी हसन मिराज ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया और उनको क्रिसमस पर स्पेशल खिलाड़ी से स्पेशन ही तोहफा मिला है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। इससे पहले वनडे सीरीज 2-1 से मेजबानों के नाम रही थी। इस पूरे दौरे पर एक खिलाड़ी उभरकर सामने आया और उसने भारत को कभी भी चैन से बैठने नहीं दिया। उसका नाम है मेहदी हसन मिराज। मिराज वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने दम पर वनडे सीरीज में बांग्लादेश को जीत का तोहफा दिया और टेस्ट सीरीज में बराबरी करने वाला गजब का प्रयास किया। मिराज आज दूसरे टेस्ट की चौथे दिन भारत को ऑल-आउट करके बांग्लादेश को एक फेमस टेस्ट जीत दिलाने के बेहद करीब थे।
मिराज ने भारत की चौथी पारी में पांच विकेट लिए। उनको भले ही क्रिसमस पर जीत नहीं मिली लेकिन विराट कोहली से यादगार गिफ्ट जरूर मिल गया। युवा ऑलराउंडर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कोहली द्वारा अपनी जर्सी मिराज को गिफ्ट करने का फोटो शेयर किया है। मिराज कोहली का महानतम क्रिकेटर में एक बताते हुए लिखते हैं, महानतम क्रिकेटरों में एक विराट कोहली द्वारा दिया गया यादगार तोहफा।
विराट को तीसरे दिन मिराज ने ही आउट किया था जिसके बाद काफी ड्रामा देखा गया था क्योंकि कोहली को बांग्लादेशी खिलाड़ियों का जश्न मनाने का तरीका पसंद नहीं आया। जिसके बाद वे पलटकर रुके और बांग्लादेशी खिलाड़ियों को घूरना शुरू कर दिया। कप्तान शाकिब अल हसन ने बीच में मामले को खत्म किया। कोहली टेस्ट सीरीज में सफेद गेंद फॉर्मेट की फॉर्म को जारी नहीं रख पाए हैं लेकिन वे अपने जूनियर क्रिकेटरों से गर्मजोशी से मिलने और उनका सम्मान करने के लिए जाने जाते हैं।
मिराज ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया और कोहली ने उनको स्पेशल गिफ्ट भी दे दिया। इसके साथ ही साल 2022 में ये भारत का अंतिम इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला साबित हुआ जो जीत के साथ समाप्त हुआ। भारत को जीत के लिए अंतिम दिन 100 रन चाहिए थे लेकिन एक के बाद एक गिरते विकटों ने उनको दबाव में ला दिया। ऐसे में आर अश्विन और श्रेयस अय्यर के बीच बनी 71 रनों की साझेदारी हुई जो निर्णायक साबित हुई।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications