बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद सामने आई टीम इंडिया की कमजोरी

एशिया कप में भारतीय टीम को पहली बार का सामना करना पड़ा है। हालांकि भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले जिस तरह से भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है उसने कई सवाल खड़े कर दिए है।

खराब फील्डिंग
मैच में भारतीय टीम की फील्डिंग आज एक बार फिर से कमजोर नजर आई। मैच में कुछ मिसफील्ड और कैच छूटे, जिसका भारत को अंत में नुकसान उठाना पड़ा और 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। नेपाल के खिलाफ मैच में भी भारत ने कई कैच छोड़े थे, हालांकि उस मैच में भारत ने जीत हासिल कर ली थी।

team india

विश्वकप की तैयारियों पर सवाल
दरअसल भारतीय टीम आगामी विश्वकप को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। ऐसे में भारतीय टीम ने अपनी बेंच की ताकत को परखने का फैसला लिया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की कई खामियां उभरकर सामने आई हैं। जिस तरह से 266 रन का स्कोर भारत हासिल नहीं कर सका उसके बाद टीम के युवा खिलाड़ियों पर सवालिया निशान लग गया है।

युवा खिलाड़ियों ने किया निराश
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव को आराम दिया गया था। इनकी जगह टीम में ललित वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला था। लेकिन इन सभी ने टीम को सिर्फ मायूस किया ।

मिडल ओर में बिखरी गेंदबाजी में
भारतीय गेंदबाजों ने नई गेंद से काफी अच्छी गेंदबाजी की 59 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। शार्दुल ठाकुर, शमी और अक्षर पटेल तीनों ने नई गेंद से विकेट हासिल किए। लेकिन मिडल ओर में भारतीय गेंदबाज काफी बेअसर दिखे। जिसके चलते बांग्लादेश ने अच्छी साझेदारी की और स्कोर को 265 रन तक पहुंचा दिया

युवा बल्लेबाजों ने किया निराश
जिस तरह से युवा खिलाड़ियों को टीम में आगे बढाया जा रहा है, उनसे उम्मीद की जाती है कि दबाव वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करें। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शुभमन गिल को छोड़कर लगभग हर किसी ने निराश किया।
तिलक वर्मा 5 रन, ईशान किशन 5 रन, सूर्यकुमार यादव 26 रन ही बना सके। वही शार्दुल ठाकुर जिन्हें अतिरिक्त बल्लेबाजी के विकल्प के तौर देखा जाता है वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+