ऋषभ पंत की बात करते हुए इमोशनल हो गए कप्तान रोहित शर्मा, कही दिल छू लेने वाली बात

India vs Bangladesh 1st Test Highlights: चेन्नई टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 280 रनों की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दिन के पहले सेशन में धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन दमदार रहा। अश्विन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रोहित शर्मा ने कही दिल की बात

यह जीत भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​के फाइनल मैच के और करीब ले जाने का काम किया है। रोहित शर्मा ने मैच के बाद जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले टेस्ट मैच के बाद से अंतराल के बावजूद खिलाड़ियों के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई। रोहित शर्मा ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वापसी के लिए ऋषभ पंत की सराहना की।

Rishabh Pant 1

रोहित ने की आर अश्विन की जमकर तारीफ

भारतीय कप्तान ने टीम की रणनीति में गेंदबाजी विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। खासकर अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन की प्रशंसा की। रोहित शर्मा ने अश्विन की ऑलराउंडर के रूप में योगदान देने की काबिलियत की सराहना की। बता दें कि भारत ने इस मैच में बांग्लादेश पर 280 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

पंत को लेकर भावुक हुए रोहित

रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की वापसी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पंत को लेकर कहा कि ऋषभ काफी कठिन दौर से गुजरा है उसने खुद को संभाला है। जो देखने लायक था। आईपीएल में उसने वापसी की उसके बाद विश्व कप जीता और ये ऐसा फॉर्मेट है जो उसको सबसे ज्यादा पसंद है। उसने शानदार खेला, जिसका श्रेय उसको ही जाता है।

चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद अब फैंस की नजरें दूसरे टेस्ट पर टिकी होगी। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपूर में खेला जाना है। जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान भी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+