IND vs BAN: क्यों है कानपुर टेस्ट की पिच का भौकाल? काली मिट्टी की विकेट पर क्या अलग होगा
IND vs BAN Pitch Report: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का यह अंतिम मुकाबला है। भारतीय टीम एक मैच जीतकर पहले ही सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी है। अब क्लीन स्वीप करने की तरफ नजरें हैं।
मैच से ज्यादा चर्चा इस बार पिच की हो रही है। कानपुर में चेन्नई से अलग पिच रहने वाली है और मिट्टी भी अलग है। इस वजह से बातें हो रही हैं। चेन्नई में तेज गेंदबाजों के लिए उछाल था लेकिन यहाँ ऐसा होने की संभावना काफी कम ही नजर आ रही है। इस बार पिच एकदम अलग देखने को मिलेगी।

काली मिट्टी की पिच कैसे अलग
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, इसमें उछाल नहीं होता है। चेन्नई में लाल मिट्टी की पिच थी। वहां तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग दोनों मिला था। कानपुर में ऐसा नहीं होगा। यहाँ तेज गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ेगी। काली मिट्टी की पिच सपाट होती है और बाद में धीमी भी होती चली जाती है। इस वजह से इसकी चर्चा है।
स्पिनरों को मिलेगी मदद
बाद में पिच में धीमापन आता चला जाएगा, इस वजह से स्पिनरों के लिए काफी मदद रहेगी। ऐसी स्थिति में टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम में कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। तीन स्पिनरों के साथ टीम इंडिया मैदान पर उतर सकती है।
भारतीय टीम का पलड़ा भारी
पिछले मैच में जीत दर्ज करने के कारण भारतीय टीम के पास यहाँ मनोवैज्ञानिक बढ़त रहने वाली है। भारतीय टीम की बैटिंग और गेंदबाजी दोनों बेहतरीन है, ऐसे में मैच के दौरान भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है। बांग्लादेश का काम आसान नहीं होगा। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए हर विभाग में धांसू प्रदर्शन करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications