IND vs BAN: कोहली ने बनाया रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कानपुर में टीम इंडिया ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी

India vs Bangladesh: भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट मैच क चौथे दिन फैन्स का खूब मनोरंजन किया। टीम इंडिया ने पहली पारी में अपनी बैटिंग के दौरान तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन किया और लीड हासिल करने के बाद पारी घोषित भी कर दी। बांग्लादेश ने 233 रन बनाए, इसके बाद टीम इंडिया ने गदर मचा दिया।

भारतीय टीम ने पहली पारी 9 विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित कर दी और बांग्लादेश के ऊपर 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में भारत की तरफ से कई बड़े कीर्तिमान देखने को मिले। उन कीर्तिमानों पर एक नजर डालना जरूरी है।

ind vs ban
  • भारतीय टीम ने टेस्ट में सबसे तेज टीम के 50 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा सबसे तेज 100 रनों का कीर्तिमान भी बनाया। इस मामले में टीम इंडिया ने अपना ही कीर्तिमान तोड़ डाला।
  • रविन्द्र जडेजा ने अपने 300 टेस्ट विकेट पूरे किए। वह सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट और 3000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इयान बाथम पहले नम्बर पर हैं।
  • विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया। तेंदुलकर ने इस इस रिकॉर्ड के लिए 623 पारियों का सहारा लिया था, कोहली ने 594 पारियां खेली।
  • केएल राहुल ने टेस्ट में अपनी सबसे तेज फिफ्टी जमाई। उन्होंने 33 गेंदों का सहारा लिया।
  • यशस्वी जायसवाल टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे कपिल देव और ऋषभ पंत हैं।
  • टेस्ट क्रिकेट में टीम की सबसे तेज फिफ्टी से लेकर 100, 150, 200 और 250 रनों का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+