Ishan Kishan की वजह से खतरे में पड़ा धवन का करियर, DK ने कहा- अब किशन को कैसे ड्रॉप करोगे?
Dinesh Karthik on Shikhar Dhawan: भारतीय वनडे टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ऐसे में टीम उनकी जगह किसी युवा खिलाड़ी पर भरोसा जता सकती है।

Dinesh Karthik on Shikhar Dhawan: भारतीय टीम ने लंबे समय तक वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भले ही इस दौरान टीम को आईसीसी इवेंट्स में जीत नहीं मिली हो, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने हर देश में जाकर रन बनाने का काम किया। रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली की तिकड़ी ने भारत को कई मुकाबलों में अपने दम जीत दिलाने का कारनामा किया है।
Recommended Video

समय के साथ बदलाव जरूरी
रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली ये तीनों ही अब पहले की तरह टीम के लिए रन नहीं बना रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में कोहली ने लगभग तीन साल बाद वनडे करियर में शतक जड़ा है। ऐसे में क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि वक्त आ गया है कि टीम में अब कुछ कड़े फैसले लिए जाए। शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मौके के इंतजार में लंबे समय से बाहर बैठे हुए हैं।

किशन के 200 ने बढ़ाई धवन की मुश्किलें
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि शिखर धवन के लिए टीम में जगह बनाना अब मुश्किल होगा। कार्तिक ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए देखना होगा कि शिखर धवन से ओपनिंग कराई जाती है या नहीं। भारत को अब अपना अगला वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। ऐसे में ईशान किशन और शिखर धवन में से कौन रोहित के साथ ओपनिंग करेगा यह अभी चर्चा का विषय बन गया है।

शिखर धवन के करियर का हो सकता है अंत
दिनेश कार्तिक ने इस बात की भी संभावना जताई है कि हो सकता है कि शिखर धवन के करियर का यहां अंत हो जाये। टीम मैनजमेंट अब ईशान किशन के साथ ही आगे बढ़ना चाहेगी। अगर शुभमन गिल भारतीय टीम का हिस्सा होते हैं तो उन्हें कहां खेलने का मौका मिलता है यह भी देखना दिलचस्प होगा। शुभनम गिल ने भी बतौर ओपनर अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।












Click it and Unblock the Notifications