IND vs BAN: बांग्लादेशी गेंदबाजों की धुलाई करने के बाद जमकर नाचे कोहली-किशन, मैदान पर दिखा फनी अंदाज

India vs Bangladesh 3rd ODI, Virat Kohli Dance: विराट कोहली ने ईशान किशन के दोहरे शतक का जश्न भांगड़ा कर मनाया। किशन के बल्ले से रन निकलने के साथ ही वह मैदान पर डांस करते नजर आए

 India vs Bangladesh

India vs Bangladesh 3rd ODI, Virat Kohli Dance: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने रनों की बारिश कर दी। ईशान किशन और विराट कोहली ने सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए एक बांग्लादेश के खिलाफ एक नया इतिहास रचने का कारनामा किया। ईशान किशन ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ने का काम किया। वहीं कोहली ने भी वनडे करियर का 44वां शतक बनाया।

कोहली-किशन ने किया डांस

बांग्लादेशी गेंदबाजों की धुलाई करने के बाद विराट कोहली और ईशान किशन मैदान पर डांस करते नजर आए। ईशान किशन ने अपना दोहरा शतक पूरा किया तो नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े कोहली ने भांगड़ा कर अपनी खुशी का इजहार किया। कोहली को डांस करते हुए देख ईशान किशन ने भी उनका बखूबी साथ दिया और दोनों ही खिलाड़ियों ने मैदान पर डांस का जलवा दिखाया।

विराट कोहली ने गले लगाकर जताया प्यार

ईशान किशन के दोहरा शतक के बाद विराट कोहली ने गले लगाकर उनको बधाई दी। ईशान किशन सबसे तेज वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। किशन से पहले क्रिस गेल के नाम सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड था। किशन ने महज 126 गेंदों में 200 रन की पारी खेली, किशन की बल्लेबाजी को देखकर सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

किशन ने जीता फैंस का दिल

बांग्लादेश के चट्टोग्राम में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार वापसी की है। भारत इस सीरीज को पहले ही गंवा चुकी है। लेकिन इस मैच में भारत के लिए कई पॉजिटिव चीजें निकलकर सामने आई है। भारतीय टीम को अब अपने युवा खिलाड़ियों को मौके देने होंगे। ईशान किशन ने बतौर ओपनर खासा प्रभावित किया है, ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए टीम में उनका चयन किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+