IND vs AUS Dream 11: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम टीम, एक झटके में करोड़ों कमाने का मौका?

India Women vs Australia Women 2nd ODI: भारतीय महिला टीम आज, 30 दिसंबर को दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं के साथ भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। दोनों कप्तान टॉस के लिए 1 बजे मैदान पर आएंगे। मैच से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

पहला वनडे छह विकेट से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं निश्चित रूप से जीत की लय बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगी, जबकि भारतीय महिला टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

team india

Wankhede Stadium Pitch Report: पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव है। तेज गेंदबाज भी परिस्थितियों का फायदा उठा सकते हैं। गेंदबाजों को यहां स्विंग करने में आसानी होगी। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग का विकल्प चुन सकता है। बाउंड्री काफी छोटी होने के कारण हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।

IND-W vs AUS-W Head-to-Head Record: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 51 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत की महिलाओं ने 40 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिलाओं ने 11 जीते हैं। इस आंकड़े के अनुसार टीम इंडिया मजूबत स्थिति में है।

IND-W vs AUS-W Playing xi: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, सैका इशाक।

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसा हीली (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, किम गार्थ, मेगन शुट्ट।

India vs Australia 2nd ODI Dream11: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की ड्रीम टीम

  • विकेटकीपर: बेथ मूनी, एलिसा हीली
  • बल्लेबाज: हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिसे पेरी
  • ऑलराउंडर: ताहलिया मैकग्राथ, पूजा वस्त्राकर, एशले गार्डनर
  • गेंदबाज: मेगन शुट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, जॉर्जिया वेयरहैम
  • कप्तान: हरमनप्रीत कौर
  • उपकप्तान: फोएबे लिचफील्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+