IND vs AUS: होली के दिन उमेश यादव के घर आई खुशियों की बहार, दूसरी बार भी बने बेटी के पिता
Umesh Yadav Became Father: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तीसरे टेस्ट में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Umesh Yadav Became Father: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला 9 मार्च से खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मैच के पहले दिन का खेल देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी स्टेडियम पहुंचेंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।
उमेश यादव को मिली बड़ी खुशखबरी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। वह दूसरी बार पापा बन गए हैं। उमेश यादव की वाइफ तान्या ने बेटी को जन्म दिया है। उमेश यादव के इस खबर को शेयर करते ही लोग बधाइ देने लगे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज को चारों तरफ से फैंस और क्रिकेट के दिग्गज बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। उमेश यादव भारत के लिए टेस्ट मैच में अपनी गेंद से पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज रहा है लकी
उमेश यादव जब पहली बार पिता बने थे तो भी वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रहे थे। वहीं अब दूसरी बार पिता बनते समय भी वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यही सीरीज खेल रहे हैं। साल 2021 के दौरान उमेश यादव की वाइफ ने पहली बेटी को जन्म दिया था। वहीं अब दूसरी बार भी उमेश के घर नन्हीं परी ने ही जन्म लिया है। उमेश यादव इस सीजन आईपीएल में एक बार फिर केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले साल उन्हें दमदार प्रदर्शन कर भारतीय टी-20 टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
कुछ दिन पहले हुआ था उमेश यादव के पिता का निधन
इससे पहले उमेश यादव को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच एक बुरी खबर भी मिली थी। उमेश के पिता तिलक यादव 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। उन्होंने गुरुवार 22 फरवरी की शाम को एक अस्पतास में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ महीनों से उमेश यादव के पिता बीमार चल रहे थे, जिस कारण उनका निधन हो गया। पिता की मौत के बावजूद उमेश यादव टीम के साथ बने रहे और अगला मैच खेलने के लिए मैदान पर भी उतरे। फैंस ने उमेश यादव के जज्बे की तारीफ भी जमकर की थी।












Click it and Unblock the Notifications