IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल कल, कैसे देखें मुकाबले का लाइव एक्शन?
IND vs AUS Semifinal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्ड कप में कल एक अहम मुकाबला है। सेमीफाइनल मैच में हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। फाइनल खेलने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है। भारतीय टीम को लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया ने पराजित किया था।
भारतीय टीम में प्रतिका रावल का बाहर होना एक बड़ा झटका है। उनके स्थान पर शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। वह स्मृति मंधाना के साथ टीम के लिए ओपनर के रूप में खेलेंगी।

IND vs AUS Semifinal कितने बजे होगा
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कल यानी 30 अक्टूबर (गुरुवार) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा।
IND vs AUS Semifinal लाइव कैसे देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण देशभर के दर्शक Star Sports Network पर देख सकेंगे। जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए यह मुकाबला Jio+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
IND vs AUS: पिच रिपोर्ट
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है। यहां का उछाल समान रहता है, जिससे बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिलती है, जबकि मिड ओवरों में स्पिनर्स को ग्रिप मिल सकती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा देखने को मिला है। औसतन यहां 250-270 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है।
IND vs AUS: मौसम का कैसा रहेगा मिज़ाज
नवी मुंबई में दिन के समय तापमान लगभग 30°C रहने की उम्मीद है, जबकि नमी का स्तर थोड़ा अधिक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश की संभावना है, जो मैच को प्रभावित कर सकती है। अगर बारिश होती है तो आईसीसी का रिज़र्व डे नियम लागू होगा, जिससे मैच अगले दिन पूरा किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications