IND vs AUS: रोहित ने खोया आपा, गुस्से में आकर अपने ही पैरों पर मारा बल्ला, 'विलेन' बने पुजारा

India vs Australia 1st Test Nagpur: कप्तान रोहित शर्मा के साथ रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे दिन टीम को संभली शुरुआत दिलाई। लेकिन अश्विन टॉड मर्फी की एक गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

India vs Australia

India vs Australia 1st Test Nagpur: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रोहित शर्मा शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा एक छोर से टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ से उन्हें साथी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल पा रहा है। छोटी-छोटी साझेदारी कर नॉन स्ट्राइकर एंड के खिलाड़ी अपना विकेट गंवा रहे हैं। भारत ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक पांच विकेट खोकर 211 रन बना लिए थे।

चेतेश्वर पुजारा से हुई बड़ी गलती

चेतेश्वर पुजारा से हुई बड़ी गलती

दूसरे दिन के खेल में भारत ने पहले सेशन दो अहम विकेट गंवा दिए थे। आर अश्विन और चेतेश्वर पुजारा के रूप में भारत को दो बड़े झटके लगने पर रोहित निराश दिखे। मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में पुजारा को 7 रन पर युवा टॉड मर्फी ने स्कॉट बोलेंड के हाथों कैच आउट हो गए। पुजारा ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया जिसे देखकर कप्तान रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। रोहित ने मैदान पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

गुस्से में नजर आए हिटमैन

गुस्से में नजर आए हिटमैन

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टोड मर्फी की गेंद पर पैडल स्वीप शॉट माराकर पुजारा ने अपना विकेट गंवा दिया। पुजारा के आउट होने क बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी नाराज दिखे और गुस्से से आकर उन्होंने अपना पैर बल्ले पर जोर से मारा। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित ने अपने टेस्ट करियर का 9वां और बतौर कप्तान पहला शतक लगाया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। फैंस उनके बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं।

एक बड़ी साझेदारी की जरूरत

एक बड़ी साझेदारी की जरूरत

भारत को अगर इस मुकाबले में आगे निकलना है तो खिलाड़ियों को एक बड़ी साझेदारी करनी होगी। रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा और केएस भरत से फैंस को बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। इन दोनों ही बल्लेबाजों के पास डेब्यू मैच में बल्ले से कमाल दिखाने का मौका होगा। भारत की ओर से केएल राहुल ने 71 गेंदों पर 20 रन बनाए। जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 14 गेंदों पर महज 7 रन बनाकर आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+