Pink Ball Test में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर 11 को दी मात
India vs Australia PM XI Warm-up Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 295 रनों से जीतकर अपनी बढ़त बनाई है। इस सीरीज में भारत फिलहाल 1-0 से आगे है। दोनों देशों के बीच अब अगला मुकाबला एडिलेड में डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट के रूप में होने वाला है। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
भारत को मिली शानदार जीत
एडिलेड मैच की तैयारी के लिए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर XI टीम के खिलाफ दो दिनों का प्रैक्टिस मैच खेला। जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। इस प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की, जो पिंक बॉल टेस्ट के लिए उनकी तैयारियों को और भी मजबूत करता है। यह टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए अहम है क्योंकि पिंक बॉल से खेलते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अपनी पकड़ को मजबूत करना है।

बारिश के कारण बदले थे नियम
भारत बनाम मिनिस्टर XI के बीच खेले गए प्रैक्टिस मैच का दूसरा दिन कुछ नए नियमों के तहत खेला गया। पहले दिन की बारिश के कारण मुकाबला में बदलाव किए गए थे, और दोनों टीमों को 46-46 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया। जो भी टीम सबसे ज्यादा रन बनाती, वह जीतती।
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद प्राइम मिनिस्टर XI की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। उन्होंने निर्धारित 43.2 ओवर में 240 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की और ऑलआउट हो गई।
भारत को ऐसे मिली जीत
टीम इंडिया ने 46 ओवरों में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए, जो कि ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा था। यही कारण था कि भारत को इस मुकाबले का विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अब भारत का अगला मुकाबला 6 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में होगा।












Click it and Unblock the Notifications