वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का अच्छा नहीं है रिकॉर्ड, आखिरी मैच में 10 विकेट से मिली थी शर्मनाक हार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 17 मार्च से हो रहा है। सीरीज का पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत के प्रति भारी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की यह कोशिश रहेगी कि सीरीज के पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज कर बढ़त हासिल की जाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वानखेड़े की पिच पर दोनों टीमों के बीच एक कांटे का मुकाबला देखे जाने की उम्मीद है, क्योंकि वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों की पसंदीदा पिच है, यहां बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। वैसे वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला करना भारत के लिए इतना आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि वानखेड़े की पिच पर ऑस्ट्रेलिया टीम का रिकॉर्ड शानदार है। कंगारू टीम ने इस मैदान पर 4 वनडे खेले हैं, जिसमें से 3 में उसने भारत को हराया है।
आखिरी मैच वानखेड़े पर कौन जीता था?
वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है। इस मैदान पर दोनों टीमें आखिरी बार जनवरी 2020 में एक-दूसरे से भिड़ी थीं। ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी, जहां सीरीज का पहला मैच वानखेड़े में खेला गया था। यहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। उस मैच में कप्तान एरोन फिंच 110 और डेविड वॉर्नर की 128 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत सका था। वॉर्नर ने 112 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्के की मदद से 128 रन बनाए थे तो वहीं एरोन फिंच ने भी 114 गेंदों में 110 रन की पारी खेली थी। फिंच ने अपनी पारी में 13 चौके पर 2 छक्के जड़े थे।
वानखेड़े में भारत-ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड
वानखेड़े में अभी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है बाकि तीन मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। 2020 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया 2007 में यहां खेली थीं तब ही भारत उस मैच को 2 विकेट से जीत सका था। उससे पहले 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 77 रन से हराया था। वहीं उससे पहले 1996 में ऑस्ट्रेलिया ने 16 रन से हरा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications