वर्ल्ड कप से पहले भुवनेश्वर की डेथ बॉलिंग ने बढ़ाई भारतीय टीम की टेंशन, गावस्कर ने जताई नाराजगी

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। खासतौर पर डेथ ओवर्स टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। भारतीय अनुभवी खिलाड़ी लगातार अपना काम करने में फेल हो रहे हैं।

नई दिल्ली, 22 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। खासतौर पर डेथ ओवर्स टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। भारतीय अनुभवी खिलाड़ी लगातार अपना काम करने में फेल हो रहे हैं। इन्हीं गेंदबाजों के दम पर वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी फैंस देख रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार टीम के सीनियर गेंदबाज होने के बावजूद अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

चिंता का विषय है भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म

चिंता का विषय है भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म

भुवी ने एशिया कप के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। इससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अपना फॉर्म वापस पा लिया है। लेकिन शायद ऐसा नहीं था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में ही वह एक बार बुरी तरह फेल हो गए।

Recommended Video

    Women's IPL: Sourav Ganguly ने किया ऐलान, जल्द शुरू होगा Women's IPL | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    सुनील गावस्कर ने जताई नाराजगी

    सुनील गावस्कर ने जताई नाराजगी

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भुवनेश्वर की डेथ ओवर बॉलिंग को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि भुवनेश्वर कुमार लगातार परफॉर्म करने में नाकम हो रहे हैं। सुनील गावस्कर ने भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी को चिंता का विषय बताते हुए टीम मैनजमेंट को इस पर विचार करने की सलाह दी है।

    भुवी की गेंदबाजी से होती है टीम को सबसे अधिक उम्मीद

    भुवी की गेंदबाजी से होती है टीम को सबसे अधिक उम्मीद

    स्पोर्ट्स टुडे के साथ बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि भुवनेश्वर जैसे गेंदबाज को जब भी गेंद सौंपी जा रही है तो वह हर बार रन लुटा रहे हैं। उसके जैसे अनुभव और क्षमता के गेंदबाज के से आप आशा करते हैं कि वह उन 18 गेंद में 35 से 36 रन देगा। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। टीम को उनसे सबसे अधिक उम्मीदें हैं और ऐसे में उनका इस तरह का प्रदर्शन टीम को अधिक नुकसान पहुंचा रहा है।

    बुमराह के आने से सुधर सकते हैं हालात

    बुमराह के आने से सुधर सकते हैं हालात

    हालांकि, सुनील गावस्कर ने उम्मीद जताई कि जसप्रीत बुमराह की वापसी से गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी। भुवनेश्वर के साथ एक समस्या लगातार देखने को मिलती रही है। भुवी को अक्सर चोटें लगती हैं या फिर वे खराब फॉर्म से जूझते हैं। बुमराह की गैर मौजूदगी में गेंदबाजी के मोर्चे पर भारत को बुरी तरह विफलता हाथ लगी है। एशिया कप से ही भारत की गेंदबाजी सुपर फ्लॉप चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+