IND vs AUS: भारत की हार पर मां को गले लगाकर फूट-फूटकर रोया नन्हा फैन, वीडियो देख फैंस की आंखें भी नम

India vs Australia, Final Highlight: वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से मिली हार के साथ ही भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने लगातार 10 मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई लेकिन फाइनल मुकाबले को जीतने में टीम सफल नहीं हो सकी।

खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी: भारत की हार के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर हताशा देखने को मिली। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली हार के बाद बेहद दुखी नजर आए। मोहम्मद सिराज तो बीच मैदान पर ही जसप्रीत बुमराह को गले लगाकर फूट-फूट कर रोने लगे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा की आंखें भी नम दिखाई दे रही थी। हार के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने सिर को नीचे कर मैदान से बाहर जाते दिखाई दिए।

ind vs aus 1

वीडियो हो रहा वायरल: भारत की हार के बाद एक सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है बच्चा भारत की हार के बाद जोर-जोर से रोता हुआ नजर आ रहा हैइस बच्चे की मां उसे चुप करने की कोशिश कर रही है लेकिन यह बच्चा फूट-फूट कर रोए जा रहा है दौरान उसने अपनी मां को गले से लगा रखा है और भारत की हार के बाद उसकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं सोशल मीडिया पर इस बच्चे के बच्चे का वीडियो देखकर फैंस की आंखें भी नम हो रही है।

भारत ने गंवाया मौका: बता दें कि भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका था। भारत ने जिस तरीके का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में किया, ऐसा माना जा रहा था कि भारतीय टीम आसानी से वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा लेगी। भारत ने लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में जगह बनाई। लेकिन फाइनल मुकाबले में चीजें भारतीय टीम के अनुरूप नहीं रही जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+