IND vs AUS: रिंकू और जितेश ने ऑस्ट्रेलिया के छुड़ाये छक्के, भारत का चुनौतीपूर्ण स्कोर
India vs Australia 4th T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रायपुर में चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम उम्मीद के अनुसार स्कोर नहीं कर पाई। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 174 रनों का स्कोर हासिल किया।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने धाकड़ शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने अपना धमाकेदार अंदाज जारी रखा और तूफानी बैटिंग की। जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर शुरुआती छह ओवरों में 50 रन जड़े। इस दौरान जायसवाल 28 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के से 37 रन बनाकर आउट हुए।

गायकवाड़ का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की परेशानी और बढ़ गई। श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर सांघा का शिकार बन गए। उनके बाद ड्वारशुइस ने सूर्यकुमार यादव को 1 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी करवा दी।
टीम इंडिया ने 63 रनों के कुल स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, यहाँ से रिंकू सिंह और गायकवाड़ ने मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया और टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। इस बीच सांघा ने गायकवाड़ को 32 रन पर आउट कर दिया। उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया।
रिंकू सिंह का साथ देने के लिए जितेश शर्मा आए और धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन किया। दोनों ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए स्कोर 150 पार पहुंचा दिया। जितेश शर्मा 3 छक्कों और 1 चौके से 19 गेंद में 35 रन बनाकर ड्वारशुइस का शिकार बने, उनके बाद अक्षर पटेल आते ही अगली गेंद पर चलते बने। उनके बाद अंतिम ओवर में रिंकू सिंह 29 गेंद में 46 रन बनाकर चलते बने।
अंत में कुछ और विकेट गिर गए और टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 174 रन तक पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया के लिए ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। सांघा और बेहरनडॉर्फ को 2-2 विकेट मिले। रिंकू और जितेश की तूफानी बैटिंग से भारतीय टीम को मदद मिली।












Click it and Unblock the Notifications