रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है, आज जैसे ही मैच शुरू हुआ, वैसे ही उमेश यादव ने पहली ही गेंद पर आस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला तोड़ दिया।
रांची टेस्ट Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
मालूम हो कि शानदार खेल दिखाते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने आज अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने अपने 100 रन 180 बॉल पर पूरे किए थे। इस इनिंग में उन्होंने 9 चौके और 2 सिक्स भी लगाए। वो 104 रन बनाकर आउट हुए, वो शॉट लगाते हुए जडेजा की बॉल पर साहा को कैच दे बैठे। वैसे जिस समय मैक्सवेल का बल्ला टूटा, वो काफी फनी मूवेंट था।
आप भी देखिए ये वीडियो