IND vs AUS, 2nd T20I: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम, इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव
India vs Australia, 2nd T20I Dream11 Prediction: भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच दूसरा T20I मैच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि निर्धारित समय शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया। इस रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं कि आपकी ड्रीम टीम में के लिए आज कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीवन स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट ने पारी की शुरुआत की। शॉर्ट 11 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जोश इंगलिस ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। इंगलिस ने सिर्फ 60 गेंदों पर 110 रन बनाए। उन्होंने T20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त सबसे तेज शतक बनाया। स्मिथ ने 41 गेंदों पर 52 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 208 रन बनाए।

पिछले मैच में भारत का प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत कुछ खास नहीं रही, और उन्होने तीसरे ओवर की समाप्ति से पहले अपने पहले दो विकेट सिर्फ 22 रन पर खो दिए। इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत ने बीच के ओवरों में दो विकेट जल्दी-जल्दी खो दिए, एक बार फिर सूर्यकुमार ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 40 रन जोड़े। रिंकू ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, हालांकि, ये नो-बॉल थी इसके साथ ही भारत ने मैच जीत लिया।
ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच गेंदबाजों, खासकर स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल है। अधिक नमी वाले दिनों में पिच की नमी तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है, लेकिन इसके विपरीत यह गेंद से बल्ले के बेहतर मूवमेंट में मदद करती है। मैच के दौरान पिच पर ओस पड़ने की संभावना है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए बेस्ट ड्रीम11 टीम
- विकेटकीपर: ईशान किशन, मैथ्यू वेड
- बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ट्रेविस हेड, रिंकू सिंह
- ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस
- गेंदबाज: एडम जम्पा, अर्शदीप सिंह
- कप्तान: सूर्यकुमार यादव
- उपकप्तान: ट्रेविस हेड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरनडॉर्फ, एडम जम्पा












Click it and Unblock the Notifications