IND vs AUS: लगातार दो शर्मनाक हार के बाद मैदान छोड़ अपने घर भागे कप्तान, खौफ में ऑस्ट्रेलियाई टीम
India vs Australia Delhi Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

India vs Australia Delhi Test: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कप्तान पैट कमिंस की नेतृत्व में टीम तीनों ही डिपार्टमेंट में अब तक नाकाम साबित रही है। ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज में लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान पैट कमिंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के बल्लेबाजों को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है।

वापस ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे कमिंस
भारत के खिलाफ लगातार दूसरी शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे। कप्तान पैट कमिंस निजी पारिवारिक मामले के कारण कुछ समय के लिए भारत छोड़ वापस अपने घर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। न्यूज़कॉर्प की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में तीसरे टेस्ट से पहले कमिंस कुछ दिनों के लिए सिडनी अपने परिवार के पास जाएंगे। इंदौर मैच में अभी लंबा वक्त है, ऐसे में कमिंस ने निजी कारणों का हवाला देते हुए घर जाने का फैसला किया है।

मिचेल स्वेपसन भी लौट चुके हैं ऑस्ट्रेलिया
पैट कमिंस से पहले पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। उनकी जगह क्वींसलैंड टीम के साथी मैथ्यू कुहनेमैन को टेस्ट टीम में शामिल किया गया। हालांकि, स्वेपसन तीसरे टेस्ट से पहले भारत में ऑस्ट्रेलियाई शिविर में फिर से शामिल होने के लिए तैयार है। पहले दो मैच में हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें अब वापसी पर होगी।

हार के बाद कमिंस ने कही थी यह बात
भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के शॉट चयन पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को अपने शॉट्स पर समीक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें शॉट चयन पर समीक्षा की जरूरत है, क्या हमने सही काम किया? हमारे पास दिल्ली टेस्ट मैच जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन टीम चूक गई। हम दूसरी पारी में अच्छी पोजिशन पर थे, लेकिन हमने मौके का फायदा नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बल्लेबाजों ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ स्वीप की कोशिश में अपना विकेट गंवाया, वह काफी निराशाजनक है।












Click it and Unblock the Notifications