IND vs AUS: बॉल बॉय का काम करने वाले खिलाड़ी का डेब्यू, आखिरी गेंद पर छक्का जड़ बना था IPL का स्टार

India vs Australia 1st Test Nagpur: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम पहले टेस्ट में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करेगी। इस मुकाबले में भारत के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है।

India vs Australia

India vs Australia 1st Test Nagpur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि टॉस जीतकर वह भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। भारत ने इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों का डेब्यू कराया है। रोहित शर्मा ने कहा कि हमने पिच के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन किया है।

केएस भरत को मिला डेब्यू करने का मौका

केएस भरत को मिला डेब्यू करने का मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को डेब्यू करने का मौका मिला है। केएस भरत को पहली बार भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है, ऋषभ पंत चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में केएस भरत के पास अपना हुनर दिखाने का पूरा मौका है। केएस भरत के लिए भारतीय टीम में पहुंचने तक का सफर कतई आसान नहीं रहा है।

रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कही यह बात

रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कही यह बात

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान टीम चयन को लेकर कहा है कि कई खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में टीम का चयन करना मुश्किल भरा फैसला था। रोहित ने कहा कि सीरीज से पहले सभी खिलाड़ियों को बता दिया गया था कि जरूरत के हिसाब से उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। नागपुर की पिच को ध्यान में रखते हुए हमने टीम में खिलाड़ियों का चयन किया है।

केएस भरत ने छक्का लगाकर दिलाई थी जीत

केएस भरत ने छक्का लगाकर दिलाई थी जीत

आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ केएस भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी और अंतिम गेंद पर 6 रनों की जरूरत थी। भरत ने आवेश खान की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर विराट कोहली की टीम को जीत दिला दी थी। इस पारी के बाद केएस भरत फैंस की नजरों में हीरो बन गए थे।

कर चुके हैं बॉल बॉय का काम

कर चुके हैं बॉल बॉय का काम

विशाखापत्तनम में जन्मे कोना श्रीकर भरत का सफर मुश्किल भरा रहा है। भरत ने केरल के खिलाफ 19 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास करियर में अपना डेब्यू किया था। इससे पहले वह बॉल बॉय का काम कर चुके हैं। बॉल बॉय का काम बॉउंड्री के पार जाने वाली गेंदों को पकड़कर बाउंड्री के अंदर फेंकने का होता है। वह लंबे समय तक बाउंड्री के बाहर की गेंदों को अंदर फेंकने का काम करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+