IND vs AUS: वॉर्नर को बोल्ड कर मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, कपिल देव- जहीर खान के खास लिस्ट में हुए शामिल

India vs Australia 1st Test Nagpur: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Mohammed Shami

India vs Australia 1st Test Nagpur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों को बेहद सस्ते में पवेलियन वापस भेज दिया। दो रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभालने का काम किया।

शमी ने लिया 400वां विकेट

शमी ने लिया 400वां विकेट

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पहले टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। मोहम्मद शमी ने भारत को दूसरी सफलता दिलाकर इतिहास रचने का काम किया। उन्होंने डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए। वॉर्नर ने पांच गेंद में एक रन बनाया। जबकि ख्वाजा 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए।

 171वें मैच में पूरे किए 400 विकेट

171वें मैच में पूरे किए 400 विकेट

मोहम्मद शमी तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के लिए 171 मैच खेल चुके हैं। 171वें मैच में उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का 400वां विकेट अपने नाम किया। इस विकेट लेने के साथ ही वह कपिल देव- जहीर खान के साथ एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। भारत के लिए 400 इंटरनेशऩल विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं। शमी से पहले भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और इशांत शर्मा ने 400 विकेट के लेने का कारनामा किया है।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+