IND vs AUS Live Telecast: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच मोबाइल-टीवी पर फ्री में देखें लाइव, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
India vs Australia 1st T20 live streaming: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप गंवाने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से मैदान में उतरने को तैयार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 23 नवंबर से होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दोनों टीमों में कई मैच विनर: अगले साल यानी कि 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की कोशिश जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने की होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों ही टीमों में सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वहीं युवा खिलाड़ियों पर खुद को साबित करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

हॉटस्टार नहीं जियो पर देख सकेंगे मैच: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सभी मुकाबलों का लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर दिखाया जा रहा था। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अब चैनल बदल गया है। फैंस को भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच का मजा भी फ्री में उठाने का मौका मिलने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज जियो सिनेमा एप पर फ्री में उपलब्ध होगा।
टीवी पर ऐसे देखें लाइव: टेलीविजन पर लाइव मैच देखना वाले फैंस इन मुकाबलों को स्पोर्ट्स 18 के चैनल पर देख सकते हैं। वहीं टीवी पर फ्री में मुकाबला का मजा उठाने के लिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर जाया जा सकता है। डिश टीवी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले T20 सीरीज को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में दिखाने का ऐलान किया है।
मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव: मोबाइल पर मैच देखने के लिए फैंस को अपने फोन में जियो सिनेमा ऐप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के जरिए फैंस फ्री में लाइव मुकाबला का मजा उठा सकेंगे। पांच मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर यानि कि गुरुवार को विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications