IND vs AFG: WTC फाइनल के बाद भारत-अफगानिस्तान में टक्कर! जानिए कब और कहां खेली जाएगी सीरीज

IND vs AFG Series: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इस साल जून में खेला जाएगा। फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होगी।

India vs Afghanistan

Afghanistan Cricket Team To Tour India: भारत सहित दुनिया भर के खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल के 16वें सीजन में ट्रॉफी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। 21 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के बाद भारतीय टीम को 7 जून से लेकर 11 जून तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय टीम अपने घर पर अफगानिस्तान से भिड़ सकती है।

अफगानिस्तान से होगा भारत का सामना

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में जून में भारत का दौरा कर सकती है। मीडिय रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच होने के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का आयोजन किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा कर सकती है। हालांकि, दोनों देशों के क्रिकेट अधिकारियों ने अभी इस पर पुष्टि नहीं की है।

अफगानिस्तान की टीम करेगी भारत का दौरा

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जून में अफगानिस्तान की टीम भारत में एक छोटा सा दौरा कर सकती है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद दोनों देशों के बीच सीरीज का आयोजन किया जा सकता है। आखिरी बार यह दोनों टीमें पिछले साल एशिया कप में भिड़ी थी। जहां भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने शतक भी जड़ा था।

कब और कहां होगा मुकाबला!

दोनों देशों के बीच यह सीरीज जून में खेला जाएगा। जल्द ही इस सीरीज को लेकर वेन्यू का ऐलान किया जा सकता है। वर्ल्ड क्रिकेट में अफगानिस्तान की टीम तेजी से अपना नाम कर रही है। अफगानिस्तान ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया था। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ करते हैं। राशिद खान और विराट कोहली के बीच एक बार फिर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+