IND vs AFG: रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

India vs Afghanistan, 2nd T20 Rohit Sharma: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरे टी- 20 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले टी-20 मैच को जीतने के बाद भारत की कोशिश दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

रोहित ने रचा इतिहास: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 टी-20 मैच खेलने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले दुनिया का कोई भी क्रिकेटर टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में इतने मुकाबले नहीं खेल सका था।

India vs Afghanistan 1

नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा 150 टी-20 मुकाबला खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले दुनिया का कोई भी खिलाड़ी इस फॉर्मेट में इतने मैच नहीं खेल सका था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पॉल स्टर्लिंग मौजूद हैं। आयरलैंड के इस खिलाड़ी ने अपने करियर में कुल 134 इंटरनेशनल टी-20 मुकाबले खलने में कामयाबी हासिल की है।

रोहित के बल्ले से इतने रन: रोहित शर्मा के टी-20 करियर की बात करें तो रोहित शर्मा ने अब तक 141 टी-20 पारियों में 3853 बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक भी निकले थे। साल 2024 में भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कोशिश बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। भारतीय टी-20 में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की वापसी हो सकती है। यह दोनों खिलाड़ी आखिरी बार साल 2022 की टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+