भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा चुके हैं 136 टेस्ट, कौन किस पर भारी? रोहित-कोहली के बिना भिड़ेगी टीम इंडिया

India vs England 2025, Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों का इतिहास हमेशा ही रोमांचक रहा है। इंग्लैंड में भारतीय टीम के लिए परिस्थितियां अक्सर कठिन रही हैं, जहां मौसम, पिच और तेज गेंदबाजी की चुनौती ने भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मुश्किल में डाला है। हालांकि भारत ने कुछ मैचों जीत भी दर्ज की हैं, लेकिन इंग्लैंड में खेले गए अधिकांश टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की टीम ने ही दबदबा बनाए रखा है।

इंग्लैंड में मुश्किल रहा है भारतीय टीम का सफर (India vs England 2025, Test Series)

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे हमेशा से मुश्किल रहे हैं क्योंकि यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं। यहां पर खेलना एक बार फिर भारतीय टीम के लिए एक बड़ी परीक्षा साबित होने वाली है। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन किया है। खासतौर पर विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है।

India 1

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने वाला है। इंग्लैंड की चुनौती से निपटना अभी भी आसान नहीं होगा। बीसीसीआई को इस सीरीज के लिए सही स्क्वाड का चयन करना होगा, जो इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर सके। विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में युवा खिलाड़ियों को यहां अपना दमखम दिखाना होगा।

दोनों देशों के बीच कब खेला गया था पहला टेस्ट मैच

इतिहास की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला गया था। तभी से इन दोनों टीमों के बीच क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का सिलसिला जारी है। दोनों देशों की टीमों के बीच टेस्ट सीरीज लगातार खेली जाती रही है। इस दौरान भारत की टीम इंग्लैंड में जाकर कुछ मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं इंग्लैंड की टीम भारत आकर मैच जीतने में सफलता हासिल की है।

जानिए किसका पलड़ा भारी

दोनों देशों के बीच अब तक कुल 136 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 35 टेस्ट जीतने में सफलता प्राप्त की है। जबकि इंग्लैंड ने 51 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की। इसके अलावा 50 टेस्ट मैच ड्रॉ या बराबरी पर समाप्त हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+