Team India Schedule: साल 2028 तक कितने मैच खेलेगी भारतीय टीम, BCCI को मिल सकते हैं 8200 करोड़

India to Host 88 International Cricket Matches: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2028 तक लगातार बिजी रहने वाली है। भारत अपने घरेलू जमीन पर कुल 88 मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के आने वाले मुकाबलों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। भारत में होने वाले मैचों की मीडिया राइट्स की नीलामी भी जल्द की जाएगी। जिसमें बीसीसीआई को बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है।

बीसीसीआई को मिल सकते हैं 8200 करोड़: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में होने वाले इन मुकाबलों के लिए बीसीसीआई यानी भारतीय बोर्ड को एक बिलियन डॉलर (करीब 8200 करोड़ रुपये) मिल सकते हैं। बोर्ड 2028 तक के 88 मैचों की मीडिया राइट्स नीलाम करेग। यह सभी मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे। इसके लिए कई बड़ी कंपनियां दांव लगा सकती है।

 International Cricket 1

कुल 88 मैच खेलेगी भारतीय टीम: साल 2028 तक अपने घर कुल 88 मैच खेलेगी, इसमें 25 टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी20 मुकाबले शामिल हैं। शेड्यूल के मुताबिक इन मुकाबलों में 39 मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ होने हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वर्ल्ड की बेस्ट टीमों में गिनी जाती है। लिहाजा इन दोनों टीमों के खिलाफ होने वाले मुकाबले भारत के लिए बेहद अहम होंगे।

अपने घर पर इन टीमों के खिलाफ भिड़ेगी भारतीय टीम

-सितंबर 2023: 3 वनडे मैच बनाम ऑस्ट्रेलिया
-नवंबर 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैच
-जनवरी 2024: 3 टी20 मैच बनाम अफगानिस्तान
-जनवरी-मार्च 2024: 5 टेस्ट मैच बनाम इंग्लैंड
-सितंबर-अक्टूबर 2024: 2 टेस्ट, 3 टी20 मैच बनाम बांग्लादेश
-अक्टूबर-नवंबर 2024: 3 टेस्ट मैच बनाम न्यूजीलैंड
-जनवरी-फरवरी 2025: 3 वनडे, 5 टी20 मैच बनाम इंग्लैंड
-अक्टूबर 2025: 2 टेस्ट मैच बनाम वेस्टइंडीज
-नवंबर-दिसंबर 2025: 2 टेस्ट, 3 वनडे मैच 5 टी20I
-जनवरी 2026: 3 वनडे, 5 टी20 मैच बनाम न्यूजीलैंड
-जून 2026: 1 टेस्ट, 3 वनडे मैच बनाम अफगानिस्तान
-सितंबर-अक्टूबर 2026: 3 वनडे मैच5 टी20 बनाम वेस्टइंडीज
-दिसंबर 2026: 3 वनडे, 3 टी20 मैच बनाम श्रीलंका
-जनवरी-मार्च 2027: 5 टेस्ट मैच बनाम ऑस्ट्रेलिया
-नवंबर-दिसंबर 2027: 3 वनडे, 5 टी20 मैच बनाम ऑस्ट्रेलिया
-जनवरी-मार्च 2028: 5 टेस्ट मैच बनाम इंग्लैंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+