'दिल टूट गया है पर उम्मीद जिंदा है, हम फिर उठेंगे', बाढ़ से तबाह पंजाब को लेकर भावुक हुए शुभमन गिल!

Shubman Gill Reacts On Punjab Floods: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचा दी है। नदियां उफान पर हैं, गांवों और कस्बों में पानी भर गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि 23 में से 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और राहत टीमें दिन-रात काम कर रही हैं ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

शुभमन गिल ने शेयर किया दर्द (Shubman Gill Reacts On Punjab Floods)

इस संकट की घड़ी में भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपने गृह राज्य पंजाब के लिए एक भावुक संदेश शेयर किया है। गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल टूट गया है पंजाब को बाढ़ से तबाह होते देख। लेकिन पंजाब हर मुश्किल से बड़ा है और हम फिर उठ खड़े होंगे। मेरी दुआएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं।

Shubman Gill 1

पंजाब के रहने वाले हैं गिल

शुभमन गिल का यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गिल खुद पंजाब के फाज़िल्का जिले से ताल्लुक रखते हैं और वहां की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं। पंजाब की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है। जैसे ही पीएम दिल्ली पहुंचे, उन्होंने फोन कर हालात की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जल्द राहत की उम्मीद

सरकार के अलावा स्थानीय लोग एनडीआरएफ और कई स्वयंसेवी संगठन मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं। गांवों में नावों के जरिए लोगों को निकाला जा रहा है। कई जगहों पर पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। सोशल मीडिया पर #StayStrongPunjab और #PunjabFloods जैसे हैशटैग ट्रेंड किए जा रहे हैं। लोग हालात में सुधार के लिए दुआएं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+