IND vs WI: मैदान पर दमदार प्रदर्शन करने वाले इन पांच दिग्गजों को नहीं मिला मौका, क्या BCCI से हो गई बड़ी चूक?
IND vs WI, rinku singh, sarfaraz khan and arshdeep singh: भारतीय टीम में इन पांच दिग्गजों को मौका नहीं दिए जाने पर ऐतराज जताया जा रहा है।
IND vs WI, rinku singh, sarfaraz khan and arshdeep singh: जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर खेले जाने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इनमें कुछ खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन करने के बावजूद शामिल नहीं किया गया है।
सरफराज की अनदेखी: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बरसात करने वाले सरफराज खान को टेस्ट टीम में मौका दिया जाएगा। लेकिन एक बार फिर चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को नजरअंदाज करने का काम किया है।

रिंकू सिंह को भी नहीं मिला मौका: आईपीएल 2023 में केकेआर की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को भी भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है। रिंकू सिंह ने आईपीएल में फिनिशर की भूमिका शानदार तरीके से निभाया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि रिंकू सिंह को भारतीय टीम में जगह दी जाएगी।
विश्नोई का काट दिया गया पत्ता: टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वनडे टीम में रवि विश्नोई को जगह नहीं दी गई है। रवि विश्नोई आईपीएल के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में भी लगातार बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। रवि बिश्नोई ने अभी तक भारत के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों 17.12 की बेहतरीन गेंदबाजी औसत से 16 विकेट झटके हैं।
अर्शदीप सिंह भी बाहर: भारत के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। अर्शदीप सिंह ने नई और पुरानी गेंद के साथ भारत के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्शदीप सिंह को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
तिलक वर्मा को नहीं मिला मौका: मुंबई इंडियंस के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। तिलक वर्मा को भारतीय टीम का फ्यूचर बल्लेबाज माना जाता है। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications