अंडर 19 एशिया कप में हाई लेवल ड्रामा, भारतीय टीम ने दिखाई मोहसिन नकवी को औकात, मेडल लेने से किया इनकार

Under 19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला न केवल क्रिकेट के रोमांच, बल्कि मैदान के बाहर के 'ड्रामा' के लिए भी याद रखा जाएगा। पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर खिताब तो अपने नाम कर लिया, लेकिन प्रेजेंटेशन सेरेमनी (पुरस्कार वितरण समारोह) के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के एक कदम ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।

जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी विजेताओं और उपविजेताओं को मेडल देने के लिए स्टेज पर आए, तो भारतीय खिलाड़ियों ने उनके साथ स्टेज साझा करने से साफ इनकार कर दिया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मुख्य मंच पर जाने के बजाय, एक आईसीसी अधिकारी से अपने रनर-अप मेडल लिए।

india u-19 team

पुरानी दुश्मनी और ताज़ा विवाद

यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी को नज़रअंदाज़ किया हो। इससे पहले सितंबर 2025 में हुए सीनियर एशिया कप के दौरान भी भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव और हाल ही में हुए कुछ घटनाक्रमों की वजह से भारतीय टीम ने यह कड़ा रुख अपनाया है।

नकवी ने पाकिस्तान टीम के साथ मनाया जश्न

भारतीय टीम द्वारा 'स्नब' किए जाने के बाद मोहसिन नकवी सीधे पाकिस्तानी टीम के पास चले गए। उन्होंने कप्तान फरहान यूसुफ को ट्रॉफी सौंपी और फिर पाकिस्तानी टीम के साथ जीत का जश्न मनाते हुए फोटो खिंचवाई। वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के 'विक्ट्री लैप' (मैदान का चक्कर) के दौरान भी उनके साथ नज़र आए।

पाकिस्तान ने किया बढ़िया प्रदर्शन

एशिया कप के फाइनल मैच में आज का दिन भारत के लिए खराब रहा। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 347 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम महज 156 के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+