भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा खतरे में, क्या मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने का नतीजा? रद्द हो सकता है टूर

भारत में बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान का विरोध होने के बाद बीसीसीआई ने कड़ा कदम उठाया और केकेआर से उनको बाहर कर दिया गया। बोर्ड के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब यह माना जा रहा है कि इस साल भारत का बांग्लादेश में होने वाला दौरा रद्द भी हो सकता है।

भारतीय टीम के कैलेंडर में बांग्लादेश दौरा है। यह इस साल सितंबर में रखा गया है लेकिन इसे लेकर फ़िलहाल कुछ भी स्पष्ट नज़र नहीं आ रहा है। बीसीसीआई के सूत्रों की मानें, तो कैलेंडर में शामिल होने के बावजूद दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी।

indian team

भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर बड़ी खबर

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा है कि हम पिछले साल भी बांग्लादेश नहीं गए थे। बीसीबी ने अपना अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी कर दिया था, लेकिन इस दौरे को लेकर संशय नजर आता है, क्योंकि किसी भी अन्य देश में खेलने के लिए हमें भारत सरकार की मंजूरी की जरूरत होती है। जहां तक टी20 वर्ल्ड कप का सवाल है, बांग्लादेश तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में अपने मैच खेलेगा।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार जाने के बाद एंटी इंडिया सेंटिमेंट काफी ज्यादा देखने को मिले हैं। हिंसा और आगजनी वहां आम बात हो गई है। इसके अलावा वहां रहने वाले हिंदुओं के ऊपर भी लगातार अप्रिय घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इस वजह से भारत सरकार ने एहतियातन टीम इंडिया को वहां जाने से रोका है। अब सितंबर में क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी।

मुस्तफिजुर रहमान के मामले से क्या कनेक्शन?

मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने का घटनाक्रम उस वक्त सामने आया जब बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ को टीम से रिलीज़ करने को कहा। बाएं हाथ के इस पेसर को फ्रेंचाइज़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कड़ी बोली की जंग के बाद 9.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे से मुस्तफिजुर रहमान के मामले का कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+