Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, BCCI ने न्यूट्रल वेन्यू पर जताई सहमति!
Asia Cup 2025, Latest News In Hindi: एशिया कप 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार यह टी20 टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू यानी किसी तटस्थ स्थल पर खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी है। गुरुवार को ढाका में आयोजित एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की वार्षिक बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें भारतीय बोर्ड के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान (Asia Cup 2025, Latest News In Hindi)
सूत्रों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा। जिससे टूर्नामेंट में कम से कम दो बार इन दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं तो तीसरी बार भी टक्कर हो सकती है। इससे ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर्स को बड़ा फायदा मिलेगा।

यहां हो सकते हैं मुकाबले
इस टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार BCCI के पास है, लेकिन हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से भारत ने टूर्नामेंट की मेजबानी या उसमें भाग लेने से इनकार कर दिया था। ऐसे में अब बीसीसीआई ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को विकल्प के रूप में चुना है। दुबई और अबू धाबी को संभावित वेन्यू के तौर पर चिन्हित किया गया है, जहां मुकाबले कराए जा सकते हैं।
7 सितंबर से शुरू होना है एशिया कप
टूर्नामेंट का आयोजन 7 सितंबर से तीसरे या चौथे सप्ताह तक प्रस्तावित है, जो आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा होगा। ACC अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जल्द ही मुलाकात करेंगे, जिसमें वेन्यू और शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट को भारतीय ब्रॉडकास्टिंग कंपनी Sony Pictures Networks India ने भारी रकम देकर खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 170 मिलियन डॉलर है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले विज्ञापनदाताओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आने वाले समय में एशिया कप को लेकर और भी कई अपडेट सामने आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications