6,6,6,6,6,6! भारत को मिला नया युवराज सिंह? लगातार छह छक्कों से 11 गेंदों में फिफ्टी जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Akash Choudhary: क्रिकेट इतिहास में छह छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज कम ही होते हैं। भारत से भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट और सफेद गेंद क्रिकेट में छह छक्कों का कारनामा कुछ प्लेयर्स ने किया है। युवराज सिंह का नाम उनमें प्रमुखता से लिया जाता है, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में यह काम किया था। रवि शास्त्री ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ ऐसा ही किया था।
अब एक और खिलाड़ी आया है, जिसने धमाल मचा दिया और छह छक्के जमाते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। मेघालय से आकाश चौधरी ने यह कारनामा किया है, जिनके बल्ले ने आग उगली है और छक्कों की बारिश हो गई।

आकाश चौधरी ने ऐतिहासिक कारनामा कर दिया और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार छह छक्के जड़ने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए। उनसे पहले यही काम रवि शास्त्री और गैरी सोबर्स भी कर चुके हैं। अरुणाचल रप्रदेश के खिलाफ रणजी प्लेट ग्रुप मैच में आकाश ने लगातार आठ छक्के जड़ते हुए 11 गेंदों में फिफ्टी बना डाली और फर्स्ट क्लास क्रिकेट का नया कीर्तिमान बना दिया, सूरत में आकाश ने लिमार डाबी को निशाना बनाया। इतनी कम गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड किसी ने नहीं बनाया था।
रवि शास्त्री और सोबर्स के अलावा माइक प्रॉक्टर ने भी छह छक्के जमाए थे लेकिन उन्होंने दो ओवरों में ऐसा किया था। आठवें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आकाश ने शुरुआत में आक्रामक तेवर नहीं दिखाए। उन्होंने एक डॉट बॉल खेली और बाद में दो सिंगल लेकर पारी आगे बढाई। यहां से उन्होंने अपना गियर बदलते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आठ छक्के जड़कर इतिहास रच गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ है।
🚨 Record Alert 🚨
First player to hit eight consecutive sixes in first-class cricket ✅
Fastest fifty, off just 11 balls, in first-class cricket ✅
Meghalaya's Akash Kumar etched his name in the record books with a blistering knock of 50*(14) in the Plate Group match against… pic.twitter.com/dJbu8BVhb1
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 9, 2025
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड लीसेस्टरशायर के बल्लेबाज वेन व्हाइट के नाम था, उन्होंने एसेक्स के विरुद्ध खेलते हुए 12 गेंदों में यह काम किया था लेकिन अब आकाश ने सभी कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications