IND vs SA: विराट कोहली-रुतुराज गायकवाड़ के शतक गए बेकार, साउथ अफ्रीका ने जबड़े से छीन ली जीत
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को एक बार फिर से टॉस में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल के पास है। इस मैच में भारतीय टीम के पास सीरीज कब्जाने का पूरा मौका है।
भारतीय टीम ने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरने का निर्णय लिया। उधर दक्षिण अफ्रीकी टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका का कप्तान टेम्बा बवुमा वापस आए हैं। उनके अलावा केशव महाराज और एनगिडी वापस आए हैं।

रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में शुरुआत करते हुए कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन बर्गर ने उनको सस्ते में आउट करते हुए वापस भेज दिया। रोहित और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की भागीदारी हुई। इसके बाद 14 के निजी स्कोर पर रोहित शर्मा आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल भी 22 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद कोहली और रुतुराज गायकवाड़ ने मिलकर स्कोर 100 से पार पहुंचा दिया। कोहली ने पिछले मैच वाली फॉर्म इस बार भी दिखाई। 18 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट पर 108 रन था।
इस बीच विराट कोहली ने एक बार फिर से धमाल मचाते हुए लगातार तीसरी बार 50+ रनों का स्कोर बना दिया। सिडनी में 74 रनों के बाद रांची में उनका शतक आया और आज रायपुर में उनके बल्ले से फिफ्टी आई। उनके साथ खेलते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जमा दिया। 26 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट पर 168 रन था।
रुतुराज गायकवाड़ ने कोहली के साथ मिलकर बड़ी भागीदारी करने के अलावा खुद का पहला एकदिवसीय शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 77 गेंदों में यह सैकड़ा जमाया, चौके से उनका शतक पूरा हुआ। वह 105 रन बना आउट हो गए, उनके बाद कोहली ने अपना लगातार दूसरा सैकड़ा पूरा कर लिया। वनडे में यह उनका 53वां शतक है, वह 93 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हो गए।
अंत में केएल राहुल ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की नाबाद पारी खेली, उनके अलावा जडेजा ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 358 रनों तक पहुंचा दिया।
जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के जबड़े से जीत छीन ली। एडन मार्करम ने शतक जड़ते हुए 110 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मैथ्यू ब्रिट्जके ने 68 रनों की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 54 रनों की धांसू पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम चार गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट पर 362 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। अब सीरीज बराबरी पर है।












Click it and Unblock the Notifications