Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने की पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, अब इतिहास रचने की तैयारी

India vs Australia, 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20I सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया, जिसे भारत ने 44 रनों से जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

टीम इंडिया ने की पाकिस्तान की बराबरी
पाकिस्तान के नाम टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 226 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्होंने 135 मैच जीते हैं। वहीं, मौजूदा सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में हराकर टी20 इतिहास में अपनी 135वीं जीत हासिल कर ली है। इस तरह भारत अब सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान के साथ टॉप पर पहुंच गया है।

India vs Australia

हालांकि, पाकिस्तान ने 135 टी20 मैच जीतने के लिए 226 टी20 मैच खेले थे, जबकि भारत ने सिर्फ 209 टी20 मैचों में ही इस आंकड़े को छू लिया है। वहीं, अगर टीम इंडिया अगले टी20 मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है, तो वह पाकिस्तान को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी।

दूसरे टी-20 मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जयसवाल ने महज 25 गेंदों में 53 रन बनाकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी। इसके बाद ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और अंत में रिंकू सिंह ने एक बार फिर टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 9 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए, जिसके कारण टीम इंडिया आसानी से मैच जीत गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+