Team India Schedule: इस साल बिजी रहेंगे भारतीय खिलाड़ी, दो आईसीसी खिताब जीतने की होगी कोशिश, जानें शेड्यूल

Team India Cricket Schedule For 2023: साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस साल भारतीय टीम को दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका मिल सकता है।

Team India Cricket Schedule

Team India Cricket Schedule For 2023: साल 2022 भारतीय क्रिकेट के लिए ज्यादा यादगार नहीं रहा है। पिछले साल भारत को एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था। अब नए साल में टीम की कोशिश खुद को और बेहतर करने की होगी। इस साल भारत के पास आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप दो बड़े खिताब को अपने नाम करने का मौका होगा।

भारत के लिए बिजी रहेगा 2023

भारत के लिए बिजी रहेगा 2023

साल 2023 भारतीय क्रिकेटरों के लिए काफी बिजी रहने वाला है। इस साल भारत को कई सीरीज खेलनी है। इसके अलावा टीम को अपने घर पर ही वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भी करना है। आईसीसी टूर्नामेंटों में लंबे समय से भारतीय टीम का प्रदर्शन साधारण स्तर का ही रहा है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास इस साल आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का मौका होगा।

श्रीलंका के खिलाफ होगा साल का पहला मुकाबला

श्रीलंका के खिलाफ होगा साल का पहला मुकाबला

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से नए साल का आगाज करेगी। 3 जनवरी से भारत और श्रीलंका के बीच चीन टी-20 मैचों का सीरीज खेला जाएगा। इस साल भारत का फोकस टी20 से ज्यादा वनडे सीरीज पर होगी। 10 जनवरी से भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आयोजन किया जाएगा। वर्ल्ड कप के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज बेहद अहम साबित हो सकती है।

जनवरी से जून तक ऐसा है शेड्यूल

जनवरी से जून तक ऐसा है शेड्यूल

जनवरी में भारत को श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे और तीन ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।
जनवरी-फरवरी में भारत को न्यूजीलैंड का भारत दौरा- तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज टी20 सीरीज खेलनी है।
फरवरी-मार्च में भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलना है।
अप्रैल-मई: आईपीएल का 16वां सीज़न का आयोजन किया जाएगा।
अगर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची तो जून में भारत को WTC फाइनल 2023 खेलना होगा।

जुलाई से दिसंबर में होंगे इतने मुकाबले

जुलाई से दिसंबर में होंगे इतने मुकाबले

जुलाई-अगस्त में भारत वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की खेली जाएगी सीरीज।
सितंबर- 2023 एशिया कप
सितंबर- तीन वनडे मैचों के लिए भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
10 अक्टूबर- 26 नवंबर: 2023 वनडे वर्ल्ड कप
नवंबर-दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए आएगी कंगारू टीम)
दिसंबर: दिसंबर अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की खेली जाएगी सीरीज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+