क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में, छक्कों के मामले में टीम इंडिया ने दुनिया की सभी टीमों को पछाड़ा

टी20 क्रिकेट में अब सिर्फ मुकाबले जीतना ही काफी नहीं है, बल्कि मैदान पर किस टीम का बल्ला सबसे ज्यादा गरज रहा है, यह भी उसकी ताकत दिखाता है। भारतीय टीम ने इस मामले में पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है।

साल 2026 में टीम इंडिया ने छक्के लगाने के मामले में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां तक अब तक कोई दूसरी टीम नहीं पहुंच सकी है। खास बात यह है कि भारत की यह आक्रामक बल्लेबाजी किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है, बल्कि पूरी टीम मिलकर विरोधियों के गेंदबाजों की धुनाई कर रही है।

ishan kishna

40 मैच में 400 छक्के लगाने वाली पहली टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में नमन धीर के बल्ले से निकला छक्का भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर नमन ने टॉप एज के जरिए गेंद को फाइन लेग के ऊपर से दर्शकों के बीच पहुंचाया। यह साल 2026 में भारत का 400वां छक्का था। इसके साथ ही भारतीय टीम एक कैलेंडर वर्ष में 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 400 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई।

भारत ने 2022 में 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 289 छक्के लगाए थे। अब चार साल बाद इसी संख्या के मुकाबलों में टीम ने 400 छक्के जड़ दिए हैं। यानी छक्के लगाने की संख्या में 38.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

भारत की इस आक्रामक बल्लेबाजी का सबसे बड़ा उदाहरण न्यूजीलैंड के खिलाफ देखने को मिला। साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी टीम के विरुद्ध कुल 142 छक्के लगाए। किसी एक कैलेंडर वर्ष में एक विपक्षी टीम के खिलाफ भारत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा। भारत ने जहां 142 छक्के लगाए, वहीं न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 61 छक्के ही जड़ सकी। दोनों टीमों के बीच 81 छक्कों का अंतर रहा, जो रन के लिहाज से 486 का फासला बनता है। भारत ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की।

अभिषेक, ईशान और संजू ने संभाली कमान

इस साल भारतीय टीम के छक्कों की बारिश में शीर्ष तीन बल्लेबाजों का योगदान सबसे अहम रहा है। अभिषेक शर्मा 86 छक्कों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं। उनके बाद ईशान किशन ने 60 और संजू सैमसन ने 50 छक्के लगाए हैं।

पावरप्ले में भी भारतीय बल्लेबाजों का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आया है। भारत ने शुरुआती छह ओवरों में ही 145 छक्के लगाए हैं। यही वजह है कि टीम इस साल दो बार पावरप्ले में 100 रन का आंकड़ा पार करने वाली इकलौती टीम बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+