भारतीय टीम ने बनाया छक्कों का चौंकाने वाला रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान नहीं कर पाए यह कारनामा

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच में उसने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसी सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम ने भी यही बड़ा कीर्तिमान बनाया था और टीम इंडिया भी इस लिस्ट में शामिल हो गई।

टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले के दौरान संजू सैमसन के बल्ले से निकले छक्के ने भारत को इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया। इस उपलब्धि के साथ भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में अपनी चमक दिखाने का काम किया है।

ind vs wi

छक्के लगाने में वेस्टइंडीज सबसे आगे

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों की सूची में वेस्टइंडीज पहले स्थान पर है। कैरेबियाई टीम 259 मैचों में 2026 छक्के लगा चुकी है। भारत 297 मैचों में 2000 छक्के पूरे करके दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इस सूची में न्यूजीलैंड 1585 छक्कों के साथ तीसरे, पाकिस्तान 1507 छक्कों के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका 1407 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर है। यह आंकड़े बताते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में भारत की बल्लेबाजी कितनी आक्रामक रही है। ख़ास बात यह है कि इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है।

संजू सैमसन ने भी हासिल किया खास मुकाम

चौथे टी20 में संजू सैमसन ने व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की। वह टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

हैदराबाद में आई रनों की बाढ़

वेस्टइंडीज ने शाई होप के शतक की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। अब सीरीज का फैसला आखिरी टी20 मुकाबले में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+