भारतीय गेंदबाजों ने की वेस्टइंडीज की बत्ती गुल, इंदौर टी20 में हराकर फिर से ली सीरीज में लीड

IND vs WI: इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। भारतीय टीम के बल्लेबाज आज ज्यादा खास नहीं कर पाए लेकिन टीम ने 223 रनों का स्कोर मैनेज करने में सफलता प्राप्त की। जवाब में खेलते हुए वेस्टइंडीज 7 विकेट पर 209 का स्कोर हासिल कर पाई।

संजू सैमसन 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद अभिषेक और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए महज 40 गेंदों में 108 रन जोड़ दिए। ईशान ने 18 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था। रोस्टन चेज ने ईशान और कप्तान श्रेयस अय्यर (1) को आउट करके भारत की रफ्तार पर लगाम लगाई। इसके बाद अभिषेक भी 30 गेंदों पर 69 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके जड़े।

ind vs wi

भारत का स्कोर एक समय 115 रन पर एक विकेट था, इसके बाद मध्यक्रम बिखर गया। तिलक वर्मा ने 28 और अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए लेकिन दोनों रन आउट हो गए। खासकर 17वें ओवर में तिलक के रन आउट होने की घटना चर्चा में रही, जब उन्हें लगा कि गेंद बाउंड्री तक पहुंच गई है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए भारत को 223 रन पर ऑलआउट कर दिया। विंडीज के लिए रोस्टन चेज, शमार जोसेफ और स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट झटके।

भारत के 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बनाए। टीम की ओर से शिमरॉन हेटमायर ने 43 रन और कामिल पूरन ने 42 रन बनाकर संघर्ष किया। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 32 रन और शमर स्प्रिंगर ने 35 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने की कोशिश की लेकिन वेस्टइंडीज जीत हासिल नहीं कर सकी।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि नमन धीर ने 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रन गति पर अंकुश लगाया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज में दो मुकाबले बाकी हैं, दोनों टीमों में टक्कर की उम्मीद रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+