अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से धोया

अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दे दी है। भारत इस जीत के साथ ही फाइनल में पहुंच गया है।

Under 19 womens T20 World cup

आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। आपको बता दें कि यह पहला मौका है, जब अंडर 19 भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। फाइनल में अब शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है।

भारत को मिला था 108 का टारगेट

आपको बता दें कि पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 108 रन का लक्ष्य 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से श्वेता सहरावत ने 61 और सौम्या तिवारी ने 22 रनों की पारी खेली। कप्तान शेफाली वर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया था।

पार्शवी ने लिए 3 विकेट

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ओर से आज पार्शवी चोपड़ा ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने का काम किया। पार्शवी ने इस अहम मुकाबले में 3 विकेट लिए। वहीं तीतास साधु, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और अर्चना देवी को 1-1 विकेट मिला। पार्शवी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं कप्तान शेफाली वर्मा ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन दिए। न्यूजीलैंड की ओर से प्लीमर ने सबसे अधिक 35 रनों की पारी खेली।

आज के मैच की हाई स्कोरर रहीं श्वेता सेहरावत अभी तक इस टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर भी हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक उनके बल्ले से तीन अर्धशतक समेत 292 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की ग्रेस स्क्रिवेंस 269 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। ग्रेस के पास दूसरे सेमीफाइनल में श्वेता से आगे निकले का मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+