तो क्या रद्द होगा भारत-बांग्लादेश टी20 मैच? ग्वालियर में विरोध की आवाजों ने बढ़ाई टेंशन

Ind-Ban T-20 Match: भारत और बांग्‍लादेश के बीच 6 अक्‍टूबर को तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच मध्‍यप्रदेश के ग्‍वालियर में खेला जाना है। इस मुकाबले के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं होने की हैरान करने वाली वजह सामने आई है।

ग्वालियर में 6 अक्टूबर को होने‌ वाले T20 मैच को लेकर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने लश्कर बंद का आह्वान किया है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने दो दिन में मैच के सभी टिकट बिकने पर टिकट खरीदने‌ वालों को राष्ट्रद्रोही करार दिया है।

India-Bangladesh T20 match Gwalior protest

हिंदू महासभा ने ऐलान किया है कि ग्वालियर में 6 अक्टूबर को होने वाले भारत बांग्लादेश T20 मैच का हम खुलकर विरोध करेंगे हिंदू महासभा सड़कों पर उतरेगी। बता दे ग्वालियर में भारत बांग्लादेश के बीच T20 मैच का आयोजन के ऐलान‌ के साथ ही हिन्दू महासभा ने अपना विरोध जता दिया था।

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को‌ खून से‌ पत्र लिखकर मैच रद्द करने की मांग की थी।लेकिन बीसीसीआई और एमपीसीए द्वारा मैच द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया जिसे लेकर हिंदू संगठन‌ आक्रोशित हैं।

इसके साथ ही T20 मैच पर असमंजस के बादल छा गए हैं हालांकि बीसीसीआई और एमपीसीए के मुताबिक बांग्लादेश और भारत के खिलाड़ियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। लेकिन हिन्दू संगठनों के आक्रोश के चलते शासन प्रशासन भी परेशान नजर आ रहा है।

India-Bangladesh T20 match Gwalior protest

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा है कि एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है हिंदुओं की मां बेटियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश की टीम यहां पर आएगी तो यह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने लोगों से भी मांग की है कि इस मैच को स्टेडियम में देखना न जाए और इसका विरोध करने के लिए हिंदू महासभा का समर्थन करें, क्योंकि यह हमारे हिंदू भाइयों और मां बेटियों की सुरक्षा का सवाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+