IND vs AUS: कब और कहां होंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के मैच, जानें पूरा शेड्यूल
India vs Australia T20 Series Schedule: भारतीय टीम एक बार फिर से अब मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। टीम इंडिया का मुकाबला एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही होने वाला है। वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम अब टी20 सीरीज के लिए मैदान पर उतरने वाली है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का हिस्सा है, वर्ल्ड कप से पहले सितम्बर में इस दौरे के तीन वनडे मैच खेले गए थे। इसके बाद वर्ल्ड कप खेला गया और अब सबसे छोटा प्रारूप खेला जाएगा।

भारतीय टीम का कप्तान इस बार नया है। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कमान थमाई गई है। सूर्या को हार्दिक पांड्या के नहीं होने के कारण टीम में नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच 23 नवम्बर को खेला जाएगा। यह मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल (India vs Australia T20 Schedule)
23 नवम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया पहला टी20, विशाखापट्टनम
26 नवम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20, तिरुवनन्तपुरम
28 नवम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20, गुवाहाटी
1 दिसम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20, रायपुर
3 दिसम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20, बेंगलुरु
बीसीसीआई ने टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर कप कप्तान बनाया है लेकिन वह तीन मैचों के बाद अंतिम मैचों में आएँगे। वर्ल्ड कप खेलने के बाद कुछ समय आराम कर वह टीम के साथ शामिल हो जाएँगे। हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी, इस वजह से वह बाहर हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान ,मुकेश कुमार, श्रेयस अय्यर (अंतिम दो मैचों में उपकप्तान)।












Click it and Unblock the Notifications