भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का शेड्यूल घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

India vs Australia: भारतीय टीम जनवरी में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलकर आई है और इसमें हार के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से भी बाहर हो गई। इसके बाद टीम इंडिया के ऊपर कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं। लीडरशिप से लेकर प्लेयर्स के प्रदर्शन पर प्रश्न उठाए गए।

इस बीच भारतीय टीम का एक और शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है। एक नई सीरीज की घोषणा हुई है और इसके कार्यक्रम का ऐलान भी कर दिया गया है। कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे।

india vs australia

टीम इंडिया इस साल एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है। इस बार टेस्ट सीरीज नहीं खेली जाएगी। सफेद गेंद क्रिकेट में सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान एकदिवसीय और टी20 दोनों फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाने हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिए शेड्यूल की घोषणा भी कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम सबसे पहले एकदिवसीय सीरीज खेलने वाली है। साल 2023 में हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप के बाद दोनों टीमों के बीच टक्कर चैम्पियंस ट्रॉफी में हुई थी, वहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर दिया। लम्बे समय बाद वनडे में द्विपक्षीय सीरीज होने वाली है।

एकदिवसीय सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएँगे। इसके बाद टी20 में सीरीज खेली जाएगी। वहां कुल पांच मैचों का आयोजन होगा। इस तरह कुल आठ मैचों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी। 19 अक्टूबर से लेकर 8 नवंबर तक यह दौरा चलने वाला है और इस दौरान टेस्ट सीरीज नहीं खेली जाएगी, यह दो साल में एक बार होती है।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल

एकदिवसीय सीरीज
पहला वनडे- 19 अक्टूबर, पर्थ
दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर, एडिलेड
तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर, सिडनी

टी20 सीरीज
पहला टी20- 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा टी20- 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा टी20- 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा टी20- 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां टी20- 8 नवंबर, गाबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+