IND vs AUS: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, तीन दिग्गजों की हुई छुट्टी
India Women's ODI squad against Australia: भारत और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच वनडे और टी-20 सीरीज खेल जाना है। इन दोनों ही देश के बीच इकलौता टेस्ट मैच मुकाबला खेला गया। इस मैच को 8 विकेट से भारतीय महिला टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेस्ट मैच को अपने नाम किया। टेस्ट के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच वनडे और टी-20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय टीम का ऐलान: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 28 दिसंबर से तीन मैच का वनडे सीरीज खेल जाना है। वनडे सीरीज के बाद दोनों ही टीम 5 जनवरी से टी-20 मुकाबला खेलेगी। टी-20 सीरीज में भी कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है।

इन तीन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका: टेस्ट की तरह वनडे और टी-20 में भी हरमनप्रीत कौर ही भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगी। स्मृति मंधाना को टीम का कप्तान बनाया गया है। जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेहा राना और कई अन्य खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियममें इन दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं टी-20 सीरीज के तीनों मुकाबले मुंबई के डी वाई पाटील स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। राजेश्वरी, मेघना और शुभा वनडे और टी-20 के लिए टीम में शामिल नहीं हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देओल।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।












Click it and Unblock the Notifications