IND vs AUS: करो या मरो वाले मैच के लिए नागपुर पहुंची दोनों टीमें, कल करेंगी अभ्यास; PHOTO

ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मैच के लिए दोनों ही टीमें नागपुर पहुंच चुकी हैं।

नई दिल्ली, 21 सितंबर: ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मैच के लिए दोनों ही टीमें नागपुर पहुंच चुकी हैं। दूसरा मुकाबला 23 सितंबर, शुक्रवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मे खेला जाएगा। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। पहला टी20 हार चुके भारत को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में दूसरा मैच जीतना होगा।

कल अभ्यास करेंगी दोनों टीमें

कल अभ्यास करेंगी दोनों टीमें

नागपुर पहुंची दोनों टीमें गुरुवार को अभ्यास करेंगी। मेहमान टीम जहां दोपहर 1 से चार बजे तक अभ्यास करेगी तो वहीं भारतीय टीम शाम 5 बजे से 8 बजे तक प्रैक्टिस करेगी। अभ्यास सत्र के दौरान फैंस को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं होगी। दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चोट के बाद वापसी कर रहे बुमराह दूसरे मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं वहीं दीपक चाहर को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। टी20 विश्वकप के रिजर्व प्लेयर में चाहर का भी नाम है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चाहर को आजमाया जा सकता है वहीं उमेश यादव को बाहर किया जा सकता है।

पहले मैच का हाल

पहले मैच का हाल

इससे पहले मंगलवार को खेले गए पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। उपकप्तान केएल राहुल ने 35 गेंदों पर 55, सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर 46 और हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों पर 71 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 3 और जोश हेजलवुड ने 2 विकेट चटकाए। 209 रन के लक्ष्य का पीछे करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। कैमरून ग्रीन ने 30 गेंदों पर 61 तो मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों पर 45 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 3 और उमेश यादव ने 2 विकेट झटके।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
  • ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+