भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज पर मंडराए संकट के बादल, बांग्लादेश के कारण रद्द हो सकते हैं मुकाबले

IND vs AFG: अफगानिस्तान पहली बार किसी क्रिकेट सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने वाला है लेकिन सीरीज पर संकट के बादल भी मंडरा रहे हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगान टीम भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। वेन्यू भारत का है लेकिन सीरीज अफगानों की होगी।

13 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रस्तावित इस सीरीज पर संकट के बादल मंडराने के पीछे बांग्लादेश है। दरअसल भारतीय टीम को बांग्लादेश अपनी मेजबानी में सीरीज के लिए बुलाना चाहता है। 1 सितंबर से बांग्लादेश और भारत के बीच सीरीज होती है, तो अफगानिस्तान वाली सीरीज रद्द करनी पड़ेगी।

IND vs AFG

भारत की टीम लगभग दो सालों से बांग्लादेश दौरे पर नहीं गई है। ऐसे में अब रिश्ते ठीक होते दिखाई दे रहे हैं और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया के साथ सीरीज खेलना चाहता है। 1 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक सफेद गेंद सीरीज का आयोजन कराने की योजना है।

एशियाई खेल और वेस्टइंडीज दौरा भी होना है

24 सितंबर से एशियाई गेम्स होंगे, वहां भी क्रिकेट होगा और वेस्टइंडीज की टीम भी सितंबर के अंत में बहरत में होगी। ऐसे में अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। अगर भारत का बांग्लादेश दौरा होता है, तो अफगानिस्तान की सीरीज को शिफ्ट करने का ऑप्शन ही बचेगा।

कितने दिनों का मिल सकता है समय

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को बांग्लादेश दौरा खत्म होने के बाद आयोजित कराने का विकल्प रहेगा। वहां दो से तीन दिनों का विंडो मिल जाएगा, जिसमें सीरीज को आगे खिसकाया जा सकता है। बीसीसीआई यह तो कभी नहीं चाहेगी कि पहली बार मेजबानी कर रहे अफगान बोर्ड की सीरीज को रद्द किया जाए।

अफगानिस्तान की टीम ने किया था भारत का दौरा

हाल ही में अफगानिस्तान की टीम ने भारत में आकर एक टेस्ट मैच खेला था। इसके अलावा तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेली गई थी। टीम इंडिया ने दोनों सीरीज में जीत दर्ज की थी। भारत में अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी बार टेस्ट मुकाबला खेला था। अब देखना होगा कि टीम इंडिया बांग्लादेश में खेलने जाएगी या नहीं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नजर भी इस डेवलपमेंट के ऊपर जरूर रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+